CM मोहन यादव की नई वर्किंग स्टाइल से संगठन सरप्राइज्ड
भोपाल. मुख्यमंत्री मोहन यादव पिछली सरकार से हटकर इस बार नए फॉर्मेट में विधायकों के साथ संभागवार बैठकें कर रहे है। खास बात यह है कि बीजेपी विधायकों के साथ होने वाली बैठक में जिलों से कलेक्टर, एसपी को भी बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जोडा जा रहा है।
विधायकों के साथ बैठक तो पूर्व सीएम भी करते रहे लेकिन बैठक में क्या चर्चा हुई यह सरकार की ओर से नहीं बताया जाता था बल्कि फोटो भी मीडिया को नहीं मिलते थे। अब दोनों ही काम हो रहे है। संगठन के लोग भी सीएम की इस नई वर्किंग के मायने समझने की कोशिश में जुट गए है।
दरअसल, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने पिछले माह एक बैठक में कहा था कि वे विधायकों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें बहुत सी बातें होगी। वे तो बैठक नहीं ले पाए, पर सीएम ने विधायकों को बैठक के लिए बुलाना शुरू कर दिया।
