कार्तिक आर्यन ग्वालियर में ऐसे फंस गए कि पुलिस बुलानी पड़ी

ग्वालियर. कार्तिक आर्यन ओरछा में 12 दिनों से जारी निर्देशक अनीस बज्मी की मूवी भूल भुलैया 3 की शूटिंग शेड्यूल पूरा हो गया है। इस फिल्म के लिए बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, विजयराज, राजपाल यादव, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी यहां शूटिंग कर रहे थे। आमतौर पर ये कलाकार फिल्मों में अलग-अलग तरह के सीन क्रियेट करते है लेकिन यहां इनके साथ ऐसा ही फिल्मी सीन क्रियेट हो गया।
छोपहर में एक्टर कार्तिक आर्यन, विजयराज, राजपाल यादव, एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी सहित निर्देशक अनीस बज्मी को ग्वालियर एयरपोर्ट से उडान भरनी थी। इसके लिए सभी ओरछा से फॉर व्हीलर से रवाना हुए थे। यहां सिकरोदा के पास हुए एक्सीडेंट के बाद गांव के लोगों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया था। ऐसे में यहां से गुजर रहे कलाकार भी जाम में फंस गए, चूंकि उन्हें फ्लाइट पकडनी थी ऐसे में क्रू और पुलिस की गाडी की मदद से जैसे-तैसे ये कलाकार एयरपोर्ट पहुंचे। हालांकि इस बीच मुंबई के लिए उडान भरने वाली फ्लाइट भी एक घंटा लेट हो चुकी थी इसके बाद सभी कलाकारों ने मुंबई के लिए उडान भरी। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और विद्या बालन गुरूवार को ही अपनी शूटिंग पूरी करके मुंबई रवाना हो चुके थे।
सेल्फी के साथ फोटो खिंचवाए
ग्वालियर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होने से पहले एक्टर कार्तिक आर्यन, विजयराज, एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपने फैंस के साथ सेल्फी के साथ फोटो भी खिंचवाए। कार्तिक आर्यन ब्लू शर्ट में गोगल लगाए अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। इसी तरह से विजयराज ओरेंज कलर की जैकेट पहने गोगल लगाकर और तृप्ति डिमरी भी गोगल लगाए हुए दिखाई दीं। कार्तिक के फैंस उन्हें कोकी कहकर बुला रहे थे। मुंबई रवाना होने से पहले विजयराज और तृप्ति डिमरी ने कहा कि ओरछा में शूटिंग करके काफी अच्छा लगा। मध्यप्रदेश में ये जगह काफी सुंदर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *