रिटायर्ड हाईकोर्ट जज रोहित आर्या ने भाजपा की ज्वाइन

ग्वालियर. अंग्रेजों के कानून दंड संहिता को वर्ष 2019 से बदलने के लिये केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने काम शुरू किया और 1 जुलाई 2024 को इसे लागू किया गया। कानून में बदलाव से न्याय भी त्वरित मिलेगा और जनता का विश्वास भी बढ़ेगा। लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने झूठी कहानियां गढ़कर पीएम मोदी को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन नहीं रोक पाये।
यह बातें डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। वह भाजपा विधि प्रकोष्ठ की दंड संहिता से न्याय संहिता की आभार संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश रोहित आर्या ने भाजपा ज्वाइन की है।

रिटायर्ड जज आर्या ने ज्वाइन की बीजेपी

संगोष्ठी के दौरान सेवानिवृत्त न्यायाधीश रोहित आर्या ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंड संहिता को न्याय संहिता में बदलकर बहुत बड़ा कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रोहित आर्या ने पार्टी की रीति-नीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनोन्मुखी विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। मंच पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी, एसएस उप्पल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *