होमगार्ड जवान ने युवक को पीटते हुए MLA प्रीतम लोधी पर की जातिगण टिप्पणी

शिवपुरी. मायापुर-सालौरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक होमगार्ड सैनिक एक युवक को पीटते हुए पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का नाम लेकर उन पर और उनकी जाति पर तंज कस रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए होमगार्ड सैनिक को थाने से हटा कर मुख्यालय भेज दिया है। वहीं डायल 100 के ड्रायवर को भी हटा दिया गया है। यह वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड लिया है। विधायक प्रीतम लोधी ने भी एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को लगातार टारगेट किया जा रहा है। अगर ऐसा ही चला तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने किसी भी कांग्रेस नेता का नाम लिए बिना पूर्व विधायक केपी सिंह पर तंज कसा कि उनसे एक बार की हार बर्दाश्त नहीं हो पा रही है।
रास्तें में युवक को पकड़ा
जानकारी के अनुसार अमित नाम का एक युवक अपने गांव सालौरा से घाटी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसे रास्ते में एक युवक रविन्द्र लोधी मिला। रविन्द्र व उसके दो साथियों ने अमित को रोका तथा पेट्रोल मांगने के बहाने उसे लूटपाट करने का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे से अमित के रिश्तेदार आ गए और उन्होंने रविन्द्र लोधी को पकड़ लिया जबकि दो भाग निकले।
गांव लाकर पीटा
ग्रामीणों ने रविन्द्र को गांव लाकर रस्सी से एक बिजली के खंबे से बांधकर डायल-100 को फोन कर दिया। डायल-100 का चालक व एक होमगार्ड सैनिक सुरेंद्र चौहान गांव पहुंचे। वहां सुरेंद्र चौहान ने रविन्द्र की लात-घूसों से मारपीट करते हुए विधायक प्रीतम लोधी का नाम लेकर गाली देते हुए जातिगत तंज कसा। गांव वालों ने यह वीडियो बना लिया और सुरेंद्र चौहान की इस बात का विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि क्या विधायक प्रीतम लोधी ने यह सब करने की कह दी है क्या।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *