मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रथयात्रा में पहुंचे रात 10.30 उतारी भगवान जगन्नाथ की आरती

ग्वालियर. भगवान जगन्नाथ की विशाल रथयात्रा अचलेश्वर मंदिर के पास जीवायएमसी मैदान से शनिवार की शाम शुरू हुई थी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और एमपी विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने रस्सी से रथ को खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया है। यह विशाल रथयात्रा 45 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर निकल रही है। यह रथयात्रा जीवायएमसी से निकलने के बाद शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए लक्ष्मीगंज स्थित गोयल वाटिका पर पहुंच कर संपन्न हुई। रात 10.30 बजे महाराज बाड़ा के सराफाबाजार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रथयात्रा में शामिल हुए हैं। रथ यात्रा में प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित इस्कॉन के इंटरनेशनल चेयरमैन श्रीमद गुरु प्रसाद स्वामी, मप्र इस्कॉन के जोनल सेक्रेटरी महामना प्रभु, रीजनल सेक्रेटरी प्राणेश्वर प्रभु समेत देश और विदेश से आए इस्कॉन के लगभग 7 हजार भक्त शामिल हुए हैं।
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में रात 10.30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंच भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी है। इसके बाद सड़क पर रथयात्रा हके सामने झाडू भी लगाई। अंत में रथ की रस्सी को खींचकर भगवान जगन्नाथ के रथ को आगे के लिये रवाना किया। यहां सीएम का कहना था कि भगवान की भक्ति का भी अलग ही आनंद है।
यह है रथयात्रा का रूट
अचलेश्वर रोड पर जीवायएमसी से रथयात्रा शुरू होकर दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, ऊंट पुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा पहुंचेगी। यहां सीएम डॉ. मोहन यादव इसमें शामिल होंगे। इसके बाद बाड़ा से सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, नई सड़क, हनुमान चौराहा, लक्ष्मीगंज गोयल वाटिका पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *