ग्वालियर को मिली वेस्टर्न बायपास की सौगात रिंग रोड़ की भूमिका निभायेगा वेस्टर्न बायपास

ग्वालियर – ग्वालियर शहर के लिये बड़ी खुशखबरी है। शहर को वेस्टर्न बायपास की सौगात मिली है। ग्वालियर प्रवास पर आए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने लगभग 1004 करोड़ रूपए की लागत से प्रस्तावित 28.8 किलोमीटर लम्बी वेस्टर्न बायपास परियोजना की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। सांसद भारत सिंह कुशवाह की पहल पर उन्होंने यह स्वीकृति दी। केन्द्रीय मंत्री से भेंट कर वेस्टर्न बायपास मंजूर करने के लिये विशेष आग्रह किया था।
वेस्टर्न बायपास ग्वालियर के लिये रिंग रोड़ का कार्य करेगा और इससे साडा क्षेत्र के विकास में तेजी आयेगी। उन्होंने बताया कि रायरू बायपास से शुरू होकर साडा क्षेत्र से होते हुए पनिहार एबी रोड़ तक लगभग 28.8 किलोमीटर लम्बाई में वेस्टर्न बायपास का निर्माण किया जायेगा। वेस्टर्न बायपास के निर्माण से एबी रोड़ से गुजरने वाले वाहनों को 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। साथ ही एक घंटे के समय की बचत भी होगी। वेस्टर्न बायपास की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। साथ ही इसकी वैधानिक स्वीकृतियां अंतिम चरण में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *