पूर्व अग्निवीरों को CISF, BSF में 10% आरक्षण मिलेगा
नई दिल्ल. अग्निवीर पर केंद्र सरकार के फैसले के 2 साल बाद सीआईएसएफ और बीएसएफ ने पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है और जल्द ही नियम लागू किए जाएंगे। बीएसएफ डीजी नितिन अग्रवाल और सीआईएसएफ डीजी नीना सिंह ने यह जानकारी दी। दरअसल 18 जून 2022 को गृह मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें कहा था कि सीएपीएफ और असम राइफल्स में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। सीएपीएफ के अंतर्गत बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और सीआईएसएफ ऑर्म्ड आती है।
सीआईएसएफ बोली पहले बैच में 5 साल, अगले बैच में 3 साल की छूट
सीआईएसएफ डीजी नीना सिंह ने कहा कि भविष्य में कॉन्स्टेबलों की सभी भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत नौकरियां रहेगी लेकिन अगले बैच से ये छूट केवल 3 साल की होगी।
वहीं बीएसएफ डीजी नितिन अग्रवाल ने कहा कि अग्निवीर योजना से जवानों को 4 साल का अनुभव मिला है। वे पूरी तरह से अनुशासित और प्रशिक्षित हो चुके है। ये बीएसएफ के लिए बहुत अच्छा है। ट्रेनिंग के बाद सिलेक्टेड अग्निवीरों को सीमा पर तैनात किया जाएगा।
