सड़क पर दौड़ती बस में लगी आग

नोएडा. यूपी के नोएडा में अचानक एक बस में अलग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेज से फैली की पूरे बस को कुछ ही सेकंड में अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच बस चला रहा ड्राइवर किसी तरह से दरवाजा खोलकर बाहर कूंदा और अपनी जान बचाई।
मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 24 में सिटीसेंटर के पास यह हादसा हुआ। ऐसा बताया जाता है कि एक बस उधर से गुजर रही थी। तभी अचानक उसमें आग लग गयी। आग लगते ही वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आसपास सड़क पर ट्रैफिक खाली हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *