जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की महिला स्टाफ ने सीआईएसएफ जवान में जड़ा थप्पड़

जयपुर. राजस्थान के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात एक सीआईएसएफ जवान को स्पाइसजेट एयरलांइस की महिला कर्मचारी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। सीआईएसएफ के जवान ने बताया है कि बिना तलाशी के जबरदस्ती व्हीकल गेट से अन्दर जाने की जिद पर इंकार करने पर एयरलाइंस की महिला स्टाफ भड़क गयी और इसके बाद उसने तेजी में आकर सीआईएसएफ के सीआई गिरिराज प्रसाद पर हाथ उठा दिया।
इसके बाद पीडि़त सीआई ने एयरपोर्ट पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दी। फिर पुलिस ने आरोपी महिला कर्मचारी अनुराधा रानी को हिरासत में ले लिया। सीआईएसएफ के सहायक उपनिरीक्षक गिरिराज प्रसाद ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रात्रि ड्यूटी के दौरान जयपुर एयरपोर्ट के व्हीकल गेट पर हथियार के साथ तैनात था। तभी गुरूवार तड़के 4.40 बजे एक कार में स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी अनुराधा रानी पहुंची।

बहस के दौरान थप्पड़ मारने का आरोप
इसके थोड़ी देर बाद महिला स्टाफ म. उप निरीक्षक हंसा और महिला पूनम कुमारी गेट पर आई और अनुराधा रानी को समझाने लगी। फिर भी अनुराधा नहीं मानी और सीआई के साथ बहस करते हुए अचानक गाल पर थप्पड़ मार दिया। इस पर तुरंत ही हंसा व पूनम ने अनुराधा रानी को पकड़ लिया। पूरे घटनाक्रम के बाद सीआईएसएफ सीआई ने एयरपोर्ट पुलिस थाने में रिपोर्ट दी. इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी अनुराधा रानी को हिरासत में ले लिया।

स्पाइसजेट ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
पूरी घटना को लेकर स्पाइसजेट का कहना है कि जयपुर हवाई अड्डे पर हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन गेट पर एक कैटरिंग वाहन को एस्कॉर्ट करते समय उनके एयरलाइंस की महिला सुरक्षा स्टाफ को सीआईएसएफ कर्मियों की अनुचित और अस्वीकार्य भाषा का सामना करना पड़ा। जबकि उनके पास भारत के नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियामक ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी द्वारा जारी वैध हवाईअड्डा प्रवेश पास था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *