दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी जलमग्न
नई दिल्ली. न बादल गरजे, न वर्षा हुई। फिर भी हुआ ऐसा कि जल संकट से जूझ रही दिल्ली की एक कॉलोनी जलमग्न हो गयी। बाहरी दिल्ली के बवाना दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी में आधी रात को पानी भरने लगा। सड़कें भर गयी। गलियों में कमर तक पानी लग गया और लोगों के घरों की दहलीज पारकर अन्दर भी चला गया। लोग गहरी नींद में सो रहे थे और पानी उनके घरों की ओर बढ़ रहा था। जब नींद खुली तो घर के बाहर बाढ़ जैसे हालात बन गये थे।
कॉलोनी का आया वीडियो
ऐसा कैसे हुआ? इस प्रश्न के उत्तर में एक वीडियो सामने आया है। यह एक शिकायती वीडियो है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि मुनक नहर से जल का रिसाव पहले से हो रहा था जिस पर आपत्ति दर्ज कराई गयी थी। लेकिन इस पर संज्ञान नहीं लिया गया। अगर समय से पहले इस पर ध्यान दिया गया होता तो बुधवार की रात मुनक नहर का बांध इस तरह न टूटता और न ही दिल्ली की जेजे कॉलोनी की गलियां डूब जाती है।
