MP में BJP का हाईटेक भगवा प्लान, 16 जिलों से होगी शुरुआत
भोपाल. बीजेपी मध्य प्रदेश में संगठन की कसावट की तैयारियों में जुट गई। बीजेपी मध्य प्रदेश में अपने कार्यालयों को हाईटेक बनाने जा रही है। राजधानी भोपाल में बीजेपी का नया प्रदेश कार्यालय तैयार हो रहा है जबकि प्रदेश के सभी जिलों में भी हाईटेक कार्यालय बनाने की तैयारियां शुरू होंगी। जिसकी शुरूआत प्रदेश के 16 जिलों से की जाएगी। खास बात यह है कि पांच जिलों में तो हाईटेक भगवा कार्यालय बनाने की शुरूआत भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सभी जिलों में नए कार्यालय एक से दो साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएंगे।
हाईटेक बनेंगे सभी दफ्तर
मध्य प्रदेश में बीजेपी संगठन के हिसाब से कुल 60 जिले है जिनमें से 44 जिलों में बीजेपी का अपना कार्यालय है जबकि बचे हुए 16 जिलों में नए कार्यालय बनाए जाने है। इन सभी 16 जिलों में हाईटेक कार्यालय बनाए जाएंगे जिनके लिए कई जिलों में काम शुरू हो चुके है। यह पूरा काम यूपी की तर्ज पर किया जाएगा क्योंकि उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अपने सभी कार्यालयों को हाईटेक बनाया है। यही काम अब बीजेपी मध्य प्रदेश में भी करेगी।
बीजेपी इन 16 में से 11 कार्यालयों को ग्रीन एनर्जी कॉन्सेप्ट बेस्उ बनाएगी जिनमें वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोलर एनर्जी पैनल, एडवासं किचन माड्यूलर सिस्टम और फायर सेंसर एक्शन, बैकअप इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम और एसटीपी होगा। इसके अलावा सभी कार्यालयों में बडे हॉल बनेंगे जिसमें जिला अध्यक्षों के साथ मोर्चा अध्यक्षों के भी चैंबर बनेंगे। इसके अलावा हॉल, राउंड टेबल हॉल भी बीजेपी कार्यालयों में रहेंगे जबकि सभी जगहों पर हाईटेक साउंड सिस्टम भी रहेंगे इसके अलावा गेस्ट रूम भी बनाए जाएंगे।
