ABVIIITM में 5वां दीक्षांत समारोह आज
ग्वालियर: ABVIIITM में 5वां दीक्षांत समारोह, निदेशक एवं शासी मण्डल अध्यक्ष प्रो. श्री निवास सिंह की अध्यक्षता में बुधवार, 10 जुलाई, दोपहर 2-30 बजे से प्रारम्भ होगा। संस्थान के समस्त शासी मण्डल एवं सीनेट के सदस्यगण की अगुवाही में पंचम दीक्षांत समारोह का आयोजन संस्थान के लगभग 1000+ सीटिंग क्षमता वाले नवीन कन्वेंशन सेंटर, में पहली बार किया जा रहा है। समारोह में पधारने वाले मेडल और डिग्री प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स एवं अन्य अतिथियों हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था संस्थान के द्वारा की जा चुकी है। 9 जुलाई को अपराह्न 3 बजे मिनट टू मिनट कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया गया।
नीति आयोग एवं श्रीमती सुधा मूर्ति, अध्यक्षा, इंफ़ोसिस फाउंडेशन एवं सांसद – राज्य सभा, विशिष्ट अतिथि होंगे जिन्हें डॉक्टर आफ साइंस (ऑनोरिस कॉसा) की डिग्रियां दी जाएंगी। पद्म भूषण व पद्म श्री डॉ विजय कुमार सारस्वत और श्रीमती सुधा मूर्ति अपने अपने क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। सीनेट के सदस्य, डीन और विभागाध्यक्ष निर्धारित दीक्षांत समारोह की पोशाक पहन कर शोभा यात्रा में शामिल होंगे।
इस वर्ष के दीक्षांत समारोह के मुख्य समन्वयक प्रो. मनोज पटवर्धन व सह समन्वयक डॉ. वीनल पटेल हैं। इसलिए इसे भव्य एवं विशेष तरीके से मनाने के लिए हम सभी अग्रसर हैं, जिससे कार्यक्रम का हिस्सा बनने जा रहे छात्रों के माता- पिता एवं परिवारजन भी गर्व महसूस कर सकें। यह जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी श्रीमती दीपा सिंह सिसोदिया के द्वारा दी गयी।
