समस्याओं के समाधान के साथ लोगों की सेहत का भी ध्यान रख रही है जन-सुनवाई

ग्वालियर कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उनकी सेहत का भी ध्यान रख रही है। कलेक्टर रुचिका चौहान की पहल पर जन-सुनवाई के दिन कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जरूरतमंदों को मलेरिया रोग से बचाव की दवाएँ वितरित की जा रही हैं। साथ ही जन-सुनवाई में पहुँच रहे लोगों की नि:शुल्क बीपी (ब्लड प्रेशर) व शुगर (डायबिटीज) की जांच भी की जा रही है।
मंगलवार 9 जुलाई को कलेक्ट्रेट के जन-सुनवाई कक्ष के बाहर आयुष विभाग द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाकर 94 लोगों को नि:शुल्क “मलेरिया ऑफ 200 औषधि” वितरित की गई। यह औषधि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर मलेरिया से बचाव में महती भूमिका निभाती है। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनसीडी कार्यक्रम के तहत जन-सुनवाई कक्ष के बाहर शिविर लगाकर लोगों की बीपी व डायबिटीज की नि:शुल्क जांचें (ओरल स्क्रीनिंग) की गईं।
आयुष विभाग द्वारा लगाए गए होम्योपैथिक शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंगल सिंह यादव सहित डॉ. प्रेमलता कुशवाह, डॉ. भागसिंह कुशवाह एवं संजू शर्मा सहित आयुष विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों का सहयोग रहा। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनसीडी कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम एस भूषण, आरएमओ डॉ. आलोक पुरोहित, एनसीडी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रबल प्रताप एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा सहित एनसीडी सेल के स्टाफ का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *