45% कोटा पूरा, 9-10-11 जुलाई को फिर तूफानी बारिश का Orange Alert

ग्वालियर. पिछले सात दिनों से जारी बारिश का सिलसिला सोमवार को भी नहीं थमा। 12 दिन में अब तक 337.8 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। ग्वालियर में औसत बारिश का 45 प्रतिशत हिस्सा बरस चुका है। अभी मानसून सीजन 2024 के 82 दिन शेष है। जुलाई और अगस्त में औसत से अधिक बारिश के आसार है। इससे बारिश का आंकडा 900 मिली मीटर के पार पहुंच सकता है, क्योंकि मानसून लगातार मेहरबान है। मौसम विभाग ने 9 जुलाई को गरत-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
26 जून को मानसून ने शहर में दस्तक दी थी। दस्तक के बाद से बारिश की झड़ी लग गई। जुलाई के पहले सप्ताह में भारी बारिश भी दर्ज हुई। इस कारण शहर में औसत से ऊपर बारिश पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में जुलाई के दौरान दो से तीन सिस्टम बनने वाले हैं। जिसकी वजह से अच्छी बारिश की उम्मीद है। ग्वालियर की औसत बारिश 751 मिलीमीटर है।
ये सिस्टम बने, जो मौसम को नहीं कर रहे प्रभावित
गुजरात, हरियाणा में चक्रवातीय घेरे बने हैं। मानसून ट्रफ लाइन दक्षिण की ओर खिसक गई है। ग्वालियर चंबल संभाग मानसून ट्रफ लाइन के उत्तर में आ गया है। बंगाल की खाड़ी से कम नमी आ रही है। इस कारण बादल नहीं बरस पाए।
9 से 11 जुलाई के बीच स्थानीय प्रभाव से भारी बारिश की संभावना बनेगी।
ग्वालियर में 125 व श्योपुर में 151 फीसदी अधिक बारिश।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *