डांस क्लास से बच्चों के साथ लौट रही महिला की सोने की चेन छीनने वाले लुटेरे गिरफ्तार
ग्वालियर – 16 जून को उपजीत मिश्रा उर्फ ऋचा मिश्रा पत्नी पत्रकार स्व. ह्देश मिश्रा निवासी गायत्री विहार थाटीपुर ने थाना विष्वविद्यालय मेें रिपोर्ट दर्ज कराई थी वह सुबह 08.45 बजे गोविन्दपुरी से अपनी जुपिटर से अपने दोनों बच्ची को डांस क्लास पूरी होने के बाद अपने मायके सेवा नगर जा रही थी। वह जैसे ही पटेल नगर में गोकुल अपार्टमेंट के सामने पहुंची तभी तभी पीछे से काले रंग की पल्सर मोटरसायकल से दो लड़के आये और मोटरसायकल पर पीछे बैठे लड़के ने झपट्टा मारकर मेरे गले से एक सोने की पैन्डल लगी सोने की चेन छीनकर भाग गये।

दिन दहाड़े महिला के साथ हुई उक्त लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के द्वारा एएसपी षियाज़.केएम को क्राईम ब्रांच व थाना विष्वविद्यालय पुलिस की टीम बनाकर आरोपियों की शीघ्र पतारसी कर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। क्राईम ब्रांच की टीम को लूट की घटना का खुलासा करने हेतु लगाया गया।
डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार तथा सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान, थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र छारी द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा घटनास्थल सीसीटीव्ही फुटेज में दिखे संदिग्धों की तलाश की गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त बदमाश शहर में लूट के लिये इटावा से आये थे और घटना के समय मोटर साइकिल पर पीछे बैठे बदमाश की पहचान सनत कुमार उर्फ पिंटू जैन पुत्र संतोष कुमार जैन उम्र 33 साल निवासी बरहीपुरा लालपुरा इटावा(उ.प्र.) के रूप में हुई। 8 जुलाई को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त लूट की घटना में शामिल एक शातिर बदमाश सनत कुमार उर्फ पिंटू जैन को सब्जी मण्डी भिण्ड में देखा गया है। पुलिस टीम के बताये स्थान पर पहुंची, जहां पर एक सीसीटीव्ही फुटेज में दिखे हुलिया का एक संदिग्ध काली टी-शर्ट व जीन्स पहने खड़ा दिखा। पुलिस टीम को देखकर उक्त संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर भाग रहे उक्त संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गये संदिग्ध ने अपना नाम व पता सनत कुमार उर्फ पिंटू जैन पुत्र संतोष कुमार जैन उम्र 33 साल निवासी बरहीपुरा लालपुरा इटावा(उ.प्र.) बताया।
गिरफ्तार आरोपी
सनत कुमार उर्फ पिंटू जैन पुत्र संतोष कुमार जैन उम्र 33 साल निवासी बरहीपुरा लालपुरा इटावा- आरोपी के खिलाफ गुजरात के थाना हिम्मतनगर ग्रामीण, उतरन, नवसारी शहर, असलाली, जलालपोर, कालूपुर, बापूनगर, आनंद नगर, डीसीबी अहमदाबाद सिटी तथा ग्वालियर जिले के थाना विश्वविद्यालय में चोरी, लूट तथा गैंगस्टर एक्ट के एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।
जप्त सोने की चेन
एक सोने की चेन व पेण्डल कीमती लगभग 70 हजार रूपये।
थाना विश्वविद्यालय टीआई उपेन्द्र छारी, एसआई राजीव सोलंकी, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र तिवारी, आरक्षक अरूण पवैया, साइबर टीम- एसआई रजनी रघुवंषी, हेड कांस्टेबल संजय जादौन, एसआई. विनोद प्रजापति, जगवीर सिंह, राजकुमार पाल आदि ने चेन लुटेरों को दबोचने के लिये रणनीति बनाई जिससे शहरवासियों को चेन लुटेरों से राहत मिली।
