भारत से आवागमन और व्यापार होगा आसान, रूस में 2 नये काउंसलेंट खोले जायेंगे

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। वह सोमवार को मॉस्को पहुंचे थे। जहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका भव्य स्वागत कियाथा। मंगलवार को पीएम नरेन्द्र मोदी मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे थे। यहां वह रूस में बसे भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा है कि मैं आज यहां अकेले नहीं आया हूं। बल्कि अपने देश की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं। आज 9 जुलाई है। इस दिन की खास बात यह है कि मैंने इसी दिन प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस तरह से मुझे तीसरी बार पीएम पद की शपथ लिये हुए एक महीना हो गया हैं।
रूस में 2 नये काउंसलेट खोले जायेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज आपके साथ एक खुशखबरी साझा करना चाहता हूं। रूस के कजान और याकितरिमवर्ग में भारत के 2 नये काउंसलेट खुलने जा रहे हैं। इससे यहां आना-जाना और व्यापार और आसान हो जायेगा।
इस सरकार में 3 का अंक छाया हुआ है
उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा है कि मैंने शपथ ली थी कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर तीन गुनी रफ्तार से काम करूंगा। इस सरकार में 3 का अंक छाया हुआ है। हमें तीन गुनी रफ्तार से काम करना है। हमारा लक्ष्य भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। हमारा लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है। देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है। गरीबों के लिये 3 करोड घर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *