POK वापस लेने जा रही मोदी सरकार
नई दिल्ली. अगर एनडीए लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतता तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके को भारत में शामिल करना और 1962 में ची द्वारा कब्जाई गई भूमि को वापस लेना संभव हो जाता। मोदी सरकार के मंत्री प्रतापराव जाधव ने ये बयान दिया। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपने घोषणापत्र में पीओके को वापस लाने का वादा कर सकती है। पिछले कुछ दिनों में मोदी सरकार के 4 अन्य दिग्गज मंत्री भी पीओके को लेकर आक्रामक बयान दे चुके है।
डिफेंस एक्सपर्ट जे.एस.सोढी के अनुसार पीओके को दोबारा भारत में मिलाना4 वजहों से बेहद मुश्किल है। भारत को दो मोर्चों पर जंगल लडनी होगी। चीन सीपीईसी प्रोजेक्ट के तहत पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट से लेकर चीन के काशगर शहर तक के लिए एक हाईवे बना रहा है। 15 साल में 3000 किमी लंबे हाईवे के साथ रेलवे लाइन और पाइपलाइन नेटवर्क पर चीन 65 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च करने की तैयारी कर रहा है। चीन अपने इन पैसों को यूं ही बर्बाद नहीं होने देगा। ऐसे में किसी हमले की स्थिति में चीन सीधे जंग में हिस्सा ले सकता है।
