पुंछ एलओसी पर 10 मिनट तक देखा गया पाकिस्तानी ड्रोन, फिर वापिस लौट गया

पुछ. भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देने पर नीचे गिराने के लिये गोलियां दांगी। ड्रोन कुछ देर तक मंडराता रहा और फिर वापिस पाकिस्तान लौट गया इसके बाद भी दोबारा फिर ड्रोन देखा गया और फिर से पाकिस्तान वापिस लौट गया। अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने के लिये कुछ राउंड फायर किये।
हालांकि उन्होंने बताया कि ड्रोन सोमवार की देर रात भारतीय इलाके में कुछ देर तक मंडराता रहा और फिर वापिस पाकिस्तान लौट गया। उन्होंने बताया कि एलओसी की रखवाली कर रहे भारतीय सैनिकों ने रात लगभग 9.15 बजे 1 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर एक ड्रोनकी हरकत देखी और उसे गिराने के लिये अगले 10 मिनट में 5 गोली फायर किये। लेकिन वह वापिस लौटने में कामयाब रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *