ममेरे भाई की नरोत्तम गुर्जर की सिर में गोली मार कर हत्या, दुल्लपुर गांव में दहशत का माहौल, भारी पुलिस बल तैनात

ग्वालियर. एक शख्स ने ने अपने ममेरे भाई के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना थाटीपुर थाना इलाके के दुल्लपुर गांव में सोमवार -मंगलवार की दरमियानी रात 1 बजे है। मृतक और आरोपी के घर आस-पास है। तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में गांव में पुलिस बल तैनात किया है। हत्या के आरोपी लोकेन्द्र घुरैया (गुर्जर) और उसके साथी फरार है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों भाई लश्कर में बहन के यहां पच्छ देकर लौटे थे। वहां दोनों के बीच कहासुनी हो गयी थीं । गांव से लौटते समय लोकेन्द्र ने नरोत्तम गुर्जर को घर के बाहर कुएं के पास घेरा और लायसेंसी 315 बोर की राइफल से गोली चला है। अस्पताल में डॉक्टरों ने नरोत्तम को मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल पर एसपी, 4 थानों का पुलिस बल तैनात
रात 1.30 बजे एसपी धर्मवीर सिंह और 4 थानों की पुलिस को लेकर दुल्लपुरा गांव पहुंची। नरोत्तम के घरवालों का बुरा हाल था। खुशी के मौके पर घर में मातम पसर गया। एसपी ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *