CM मोहन यादव कह चुके हैं पुराने लोगों को नहीं रखना

भोपाल. पुराने विशेष सहायकों और निजी सचिवों ने मंत्रियों के स्टॉफ में पहुंचन का नया तरीफा निकाल लिया है। 6 ऐसे लोग है जो प्रतिनियुक्ति फॉर्मूले का इस्तेमाल करके वहां पहुंच गए जबकि दो दर्जन से अधिक ऐसे है जो रोजाना ड्यूटी पर होने के साइन मंत्रालय या मूल विभाग में कर रहक है और पूरा समय मंत्रियों के कामकाज को दे रहे है। यह स्थिति तब है जब मुख्यमंत्री मोहन यादव कह चुके है कि पुराने स्टाफ की जगह मंत्री नए लोगों को ओएसडी या पीए बनाएं।
जो लोग बिना आदेश मंत्रियों के स्टाफ में काम कर रहे है उनकी नोटशीट मुख्यमंत्री ऑफिस में गए हुए भी महीने हो गए है। वहां से कोई रिप्लाई नहीं मिला। 21 मंत्रियों ने नोटशीट भेजी थी। इसमें करीब 34 लोगों की सिफारिश है। ये सभी अभी मंत्रियों के काम कर रहे है। बता दें कि जब पार्टी में उच्च स्तर निर्देश दिए गए थे कि पुराने लोगों से दूरी बनाओं तब तक चार मंत्रियों के यहां पुराने स्टाफ की नियुक्ति के आदेश निकल चुके थे इसके बाद पूरे मामले पर रोक लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *