सेना के वाहन पर ग्रेनेड से आतंकी हमला, अफसर समेत 5 जवान शहीद, 5 घायल
जम्मू कश्मीर. कठुआ जिले में आतंकियों के हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर समेत 5 जवान शहीद हो गए और 5 घायल है। पहले 2 और कुछ समय बाद 4 जवानों के घायल होने की खबर आई थी। मरने वालों का आंकडा बढ सकता है। पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम लोहि मल्हार ब्लॉक के मचहेडी क्षेत्र के बडनोटा गांव दोपहरे 3.30 बजे तलाशी ले रही थी तभी आतंकियों ने घात लगाकर ग्रेनेड से हमला किया और फायरिंग भी की इसके बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड जारी है।

यह 2 महीने में सेना के वाहन पर दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 4 मई को पुंछ के शाहसितार इलाके में एयरफोर्स के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे और 4 अन्य जवान घायल हो गए थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं।
वहीं, दो दिन में यह सेना पर दूसरा हमला है। रविवार (7 जुलाई) की सुबह आतंकियों ने राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में एक आर्मी कैंप पर हमला किया था। इसमें एक जवान घायल हो गया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी घने जंगल के रास्ते भाग गए। सेना और पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
