क्राइम ब्रांच ने दबोचे वाहन चोर, चोरों कब्जे से 4 बाइक जब्त

चोरों से बरामद की गई चोरी की बाइकग्वालियर. शहर से 15 किमी दूर जड़ेरूआ बाध मंदिर के पास मोटरसाईकिल चोरी करने का प्रयास कर रहे 2 वाहन चोर को क्राइम ब्रांच ने दबोचा है। क्राइम ब्रांच द्वारा पूछताछ करने पर चोरों के बताये ठिकाने पर एक अन्य 4 समेत चोरी की मोटर साईकिलें बरामद की गयी है। फिलहाल पकड़े गये चोरों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पकड़े गये चोरों से पूछताछ के बाद उनके द्वारा शहर में की गयी अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
एएसपी क्राइम ब्रंांच शियाज केएम ने बताया है कि कुछ दिनो से शहन में वाहन चोरी की घटनायें सामने आ रही थी। वारदातों को रोकने के लिये क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था। जिस पर वाहन चोरों को पकड़ने के लिये टीम बनाई थी। जिसमें एसआई शैलेन्द्र गुर्जर, रजनी रघुवंशी, दिव्या तिवारी, प्रधान आरक्षक हरेन्द्र गुर्जर समेंत अन्य टीम को लगाया। इसी के चलते जब क्राइम ब्रांच की टीम चोरों की तलाश में जडेरूआ डेम स्थित मंदिर के पास पहुंची तो वहां पर 2 संदही युवक दिखाई दिये जो वहां पर खड़ी बाइकों की निगरानी कर रहे थे। कुछ देर बाद दोनों युवक एक बाइक का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे। जिन्हें क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
पहले तो टहलाया फिर बोले
दोनों संदेहियों को लेकर क्राइम ब्रांच थाने पहुंची और पूछताछ की तो दोनों चोरों ने पुलिस को टहलाने की कोशिश की, लेकिन अलग-अलग बिठाकर दोनों से पूछताछ की तो वह टूट गये और बताया कि उनके नाम अशोक उर्फ गोरापाल पुत्र दुर्गाप्रसाद पाल निवासी जड़ेरूआि बांध, अनिल प्रजापति पुत्र पूरज प्रजापति निवासी श्रीराम कॉलोनी पिंटो पार्क है और उनका एक साथी समीर खान उर्फ मुछेरा पुत्र नबाव खान निवासी पुरानी छावनी के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उनसे पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने उनके तीसरे साथी समीर को पकड़ लिया और उनके बताये ठिकाने पर 4 चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की है।
चोरी की बाइक छिपाई अलग-अलग जगह
क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गये चोर काफी शातिर है और पुलिस से बचने के लिये बाइकों को सार्वजनिक ठिकाने जैसे मेला ग्राउण्ड और तलवार वाले हनुमान मंदिर के पास छिपाया था। ताकि वह किसी की नजर में न आये और वहां से चोरी की गयी मोटरसाईकिलों को ठिकाने लगाने में वह किसी की नजर में नहीं आते थे।
हो सकता है अन्य वारदातों का खुलासा
पुलिस अफसरों की मानें तो पकड़े गए चोर काफी शातिर हैं और उनसे पूछताछ के बाद शहर में हुई वाहन चोरी की अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है। इसके लिए पकड़े गए चोरों से पूछताछ अभी जारी है

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *