यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों की चेकिंग 19 बसों तथा 14 वैनों के खिलाफ की कार्यवाही

ग्वालियर डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से प्रातः 07 बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान स्कूल बसों में निर्धारित मापदंड के अनुसार कमी पाये जाने पर चालानी कार्यवाही भी की गई और उन्हे उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने की हिदायत दी गई और दिषा निर्देषों का उल्लघंन करने वाली बसों तथा वैनों के खिलाफ कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस ग्वालियर ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए  पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर डीएसपी यातायात ग्वालियर एवं आरटीओ ग्वालियर एवं उनकी टीम द्वारा  स्कूल बसों व वैन में निर्धारित मापदंड के संबंध में जांच की गई। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा डीपीएस, प्रगति विद्यापीठ, सेंट पॉल, ग्वालियर ग्लौरी स्कूल में बसों व वैन को चेक किया गया और स्कूल के ट्रांसपोर्ट अधिकारी को आवष्यक दिषा निर्देष दिये गये। अभियान के दौरान 19 स्कूली बसों पर चालानी कार्यवाही की गई तथा 14 स्कूली वैन को जप्त कर थानों पर खड़ी करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *