आधी रात को रिटायर्ड फौजी की कार पर किया पथराव, फौजी ने एक बदमाश को पकड़ा तो हमलावर छुड़ा ले गये

ग्वालियर. आधी रात घर के बाहर खड़ी रिटायर्ड फौजी की लग्जरी कार को कुछ बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दिया। बदमाशों की संख्या 3 थी और उन्होंने कार के कांच पर बार-बार पथराव कर रहे थे। कार का कांच टूटने की आवाज आने पर रिटायर्ड फौजी और उनकी बेटी बाहर आये और एक हमलावर को पकड़ लिया। उसके साथी आये और मारपीट कर उसे छुड़ा ले गये। घटना गोवर्धन कॉलोनी में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 12.56 बजे की है। हमलावर कौन थे और उन्होंने यह हरकत क्योंकि इसका पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद हंमामे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेकर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है मामला
शहर के गोला का मंदिर गोवर्धन कॉलोनी निवासी महेश सिंह तोमर एक्स आर्मी मैन हैं। घर में उनके अलावा बेटी अनीता व पत्नी है। रविवार रात को महेश परिवार सहित घूमकर घर आए और दरवाजे पर ही अपनी टाटा नेक्शन कार पार्क कर दी। रोज रात को गाड़ी को घर के बाहर ही पार्क करते हैं। गाड़ी खड़ी कर वह अंदर चले गए। रात करीब 12.56 बजे अचानक कार के कांच के टूटने की आवाज आई। जिस पर रिटायर्ड फौजी व उनकी बेटी बाहर आए तो देखा कि कार का कांच टूटा हुआ था। आस-पास देखा तो बाइक क्रमांक MP04 YM-2285 के साथ एक युवक खड़ा दिखाई दिया। महेश और अनीता ने उसे पकड़ लिया और बाइक की चाबी छीन ली। इसी बीच नकाबपोश बदमाश के दो अन्य साथी वहां पर आए और पिता-पुत्री की मारपीट कर अपने साथी को छुड़ाकर भाग निकले। इसी बीच अनीता के गले में पहनी हुई एक तोला की सोने की चेन भी गायब हो गई है। घटना की सूचना पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस समझ नहीं पा रही है कि हमलावर कौन थे और रिटायर्ड फौजी की कार को तोड़ने के पीछे मकसद क्या है।
मोटरसाईकिल से भागे बदमाश
रिटायर्ड फौजी और उसकी बेटी ने पुलिस को बताया कि हमलावर बाइक व कार से आये थे। जिस बाइक सवार को उन्होंने पकड़ा था उसे छुड़ाने के लिये 2 अन्य बदमाश आये थे। हमसे मारपीट करने के बाद उनमें से एक बदमाश उसकी मोटरसाईकिल से भागा। एक कार में सवार हो कर भागा तो तीसरे साथ ने पैदल ही दौड़ लाग दी।
पुलिस ने कहा-जांच की जा रही है
इस मामले में गोला का मंदिर थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द उनको पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *