पीएम नरेन्द्र मोदी पहुंचे रूस, गार्ड ऑफ ऑनर दिया

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गये हैं। राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंच गये है। यहां पीएम रूसी राष्ट्रपति के साथ 22वें रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोनों नेताओं के बीच अनॉपचारिक बातचीत की भी उम्मीद है। पीएम नरेन्द्र मोदी मॉस्को एयरपोर्ट पर उतर गये है। उन्हें एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां उनके स्वागत में एयरपोर्ट पर राष्ट्रगान हुआ। पीएम मोदी रूसी राष्ट्रगान के लिये खड़े रहे।
पीएम नरेन्द्र मोदी भारतीय समयानुसार 5 बजे मॉस्को पहुंचे हैं। उनका विमान मॉस्को हवाई अड्डे पर उतरा। यहां पीएम के लिये खास इंतजाम किये गये हैं। पीएम को मॉस्को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिये जायेगा। उनके लिये खास रिसेप्शन का भी प्रोग्राम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *