भूल भूलैया-3 की शूटिंग के लिये पहुंची विद्या बालन, पुराने महलों में 7 दिनों से शूटिंग चल रही है
ओरछा. फिल्म भूल भूलैया-3 की शूटिंग के लिये निवाड़ी जिले के ओरछा में फिल्मी हस्तियों के आने का सिलसिला जारी है। फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के बाद सोमवार को अभिनेत्री विद्या बालन फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ओरछा पहुंची है।
आपको बता दें कि फिल्म भूल-भूलैया-3 की शूटिंग पर्यटन नगरी ओरछा स्थित पुराने महलों और अन्य क्षेत्रों में चल रही है। फिल्म सेमी हॉरर वर्ग की है। इसलिये ओरछा के पुराने स्मारक फिल्म के लिये उपयुक्त है। फिल्म के अधिकांश हिस्से इन्हीं महलों में शूट किये जायेंगे।
7 दिनों से लगातार चल रही हैं शूटिंग
सबसे पहले आई भूल-भूलैया-3 में विद्या बालन ने निगेटिव किरदार निभाया था। इसके बाद आई फिल्म भूल-भूलैया-2 में विद्या बालन का किरदार दर्शकों को देखने को नहीं मिला। लेकिन भूल-भूलैया-3 में एक बार फिर अभिनेत्री विद्या बालन दिखाई देंगीं सोमवार को विद्या बालन फिल्म की शूटिंग के लिये ओरछा पहुंची। जबकि कार्तिक और तृप्ति पिछले एक हफ्ते से ओरछा में है और फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सोमवार को ओरछा पहुंची विद्या ब्लैक कलर के प्रिंटेड हॉफ स्लिव शर्ट में नजर आई। वह रामराजा सरकार के दश्रन भी कर सकती है। फिल्म की शूटिंग के सिलेसिले में अब विद्या बालन कुछ दिनों तक ओरछा में ही रहेंगी।
