कठुआ में आतंकियों ने किया सेना की गाड़ी पर हमला, आतंकियों ने गाड़ी पर फेंका ग्रेनेड, 2 जवान जख्मी
नई दिल्ली. जम्मू के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमले की खबर सामने आई है। इस हमले में 2 जवान घायल हो गये हैं। हमले के बाद घाटी में सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के अनुसार पहाड़ी के ऊपर छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की। इसे लेकर तलाशी एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है। अभी अभी पता चला है सेना और आतंकवादियों के फायरिंग शुरू कर दी गयी है। आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर ग्रेनेड भी फेंका है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एक बार घाटी में उथल-पुथल बढ़ी है। आतंकियों से मुठभेड की खबरें लगातार आ रही है।
राजौरी में सेना शिविर पर आतंकियों ने किया हमला
एक दिन पूर्व ही जम्मू -कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले का मामला सामने आया था। इस हमले में सेना एक जवान जख्मी हो गया था। आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर गोलीबारी की थी। इस बीच सतर्क सुरक्षा चौकी पर तैनात जवान ने भी आतंकवादियों पर गोलीबारी की थी।घटना के समय सेना जवान घायल हो गया था। आतंकवादी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहें।
कुलगाम में हुई थी गोलीबारी
दूसरी ओर इस हमले के कुछ घंटों बाद ही चिनिगाम गांव में गोलीबारी की एक और घटना हुई थी। सेना को लश्कर ग्रुप के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बल उस क्षेत्र में पहुंच गए थे। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई थी। सेना को कुलगाम के इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया इनपुट मिला था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी।
