हिट एंड रन केस में ड्रायवर और पिता गिरफ्तार, लेकिन बेटा हैं फरार
मुंबई. वर्ली में रविवार की सुबह लगभग 5 बजे हिट एंड रन केस में एक महिला की मौत हो गयी। जबकि उसका पति गंभीर रूप से ्रघायल है। वर्ली पुलिस ने लम्बी पूछताछ के बाद राजेश शाह और एक्सीडेंट के समय कार के अन्दर मौजूद व्यक्ति राजर्षि बिदावर को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि राजेश शाह मिहिर शाह के पिता है। जबकि हादसे केबाद से ही मिहिर शाह फरार है। पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट केबाद मिहिर अपनी गर्लफ्रेंड केघर भी पहुंचा था। पुििलस ने मिहिर की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की है। पुलिस ने बताया कि जिस बीएमडब्ल्यू कार ने दम्पत्ति को टक्कर मारी, उस कार को मिहिर शाह ही चला रहा था।
कौन है मिहिर शाह
24 वर्ष पूर्व मिहिर शाह शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के नेता राजेश शाह का बेटा है। मिहिर ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और उसके बाद आगे की पढ़ाई नहीं की। वह महाराष्ट्रमें अपने पिता के निर्माण और रियल एस्टेट व्यवसाय में मदद कर रहा था। घटना के दौरान मिहिर लग्जरी कार चला रहा था और उसके साथ राजर्षि बिदावर नाम व्यक्ति भी था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
