बीएसएफ से गायब महिला की अंतिम लोकेशन पश्चिम बंगाल में मिली

लापता होने वाले दिन सुबह ग्वालियर स्टेशन पर दोनों महिला आरक्षक सीसीटीवी फुटेज में नजर आई थीं।

ग्वालियर. सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक माह से गायब 2 लेडी कांस्टेबल की तलाश में ग्वालियर से स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) पश्चिम बंगाल पहुंच गयी है। टीम यहां बीएसएफ के अधिकारियों से मुलाकात करेगी।
टेकनपुर छावनी में महिला आरक्षक के तौर पर पदस्थ आकांक्षा निखर जबलपुर और शहाना खातून पश्चिम के मुर्शिदाबाद की रहने वाली है। उन्हें अंतिम बार 6 जून 2024 को देखा गया था और इसके बाद से दोनो गायब है। उनकी आखिरी लोकेशन पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर मिली है।ै
शनिवार का शहाना पर आकांक्षा के अपहरण का केस दर्ज किया गया। इसमें शहाना और उसके परिवार को आरोपी बनाया गया है। महिला आरक्षकों के संबंध में पता चला है कि उन्होंने पिछले 4 माह से बीएसएफ अकादमी में यूनिट के साथियों और परिवार से दूरी बना ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *