10 जुलाई को सभी 25 जोन में एक साथ चलाया जाएगा पौधारोपण अभियान

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा 10 जुलाई बुधवार को सभी 25 जोन में एक साथ पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक जोन में 100 से अधिक पौधों के ब्लॉक बनाकर संबंधित क्षेत्राधिकारी पौधा रोपण करायें। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने आज पौधारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित क्षेत्र अधिकारियों को दिए।
टीएनसी में आयोजित बैठक में निगम के सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं व्हीसी के माध्यम से सभी फील्ड ऑफिसर जुड़े और उन्होंने अपने अपने क्षेत्र में किए जा रहे पौधारोपण की विस्तार से जानकारी दी। कि शहर के ऐसे बडे 10 पार्क चिन्हित करें जहां पर एक पौधा मॉ के नाम का एक जोन बना दें और वहां पर शहर के नागरिक पहुंचकर अपनी मॉ के नाम से एक पौधा लगाएं और उसे संरक्षित करने की जिम्मेदारी लें। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
नगर निगम सीमांतर्गत नगर निगम के अलावा अन्य शासकीय संस्था, सामाजिक संस्था, व्यापारिक संगठन, धार्मिक संस्था या अन्य किसी के द्वारा भी प्रतिदिन जो पौधारोपण किया जा रहा है। उसकी जानकारी एकत्रित कर पोर्टल पर अपलोड करें तथा सभी क्षेत्राधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सभी शासकीय भवन परिसर, स्कूल कॉलेज, विश्वविद्यालय, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थान सहित अन्य प्रकार के संस्थानों के साथ ही ऐसी खुली भूमि जहां पौधारोपण किया जा सकता हो और वहां पौधे संरक्षित रहे। ऐसे सभी स्थानों पर पौधा रोपण हेतु गड्ढे कराकर पौधारोपण कराया जाना सुनिश्चित करें।
सभी क्षेत्र अधिकारियों से जोनवार चर्चा कर निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण हो एवं सभी पौधे सुरक्षित रहें। करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *