टी-20 वर्ल्ड कप के चैम्पियन दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट से होटल तक गूंजा इंडिया-इंडिया

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम की स्वदेश वापिसी हो चुकी है। टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर पहुंची है। टीम इंडिया केलिये एक स्पेशल बस का अरेंजमेंट किया गया। टीम इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर पहले इमिग्रेशन से संबंधित कार्यवाही करवाई और इसके बाद वह आईटीसी मौर्य होटल पहुंची।
भारतीय टीम की एक झलक देखने के लिये कई फैंस दिल्ली एयरपोर्ट पर पहले ही पहुंच गये थे। टीम इंडिया जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकली तो फैंस भी इंडिया-इंडिया के नारे लगाते हुए दिखाई दिये।
टीम इंडिया का 4 जुलाई का कार्यक्रम
– फ्लाइट गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली लैंड हुई .
– सुबह करीब 9.30 बजे भारतीय खिलाड़ी पीएम हाउस के लिए रवाना होंगे.
– पीएम नरेंद्र मोदी से टीम इंड‍िया की मुलाकात सुबह 11 बजे होगी.
– पीएम मोदी से मिलने के बाद खिलाड़ी मुंबई के लिए चार्टर्ड फ्लाइट लेंगे.
– मुंबई में लैंड करने के बाद,सभी खिलाड़ी खुली बस में वानखेड़े स्टेडियम तक पहुंचेंगे.
– 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम के बीच विक्ट्री परेड होगी.
17 साल बाद टी20 में टीम इंड‍िया चैम्प‍ियन
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार इस फॉर्मेट का ख‍िताब अपने किया । फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की. इससे पहले भारतीय टीम 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है । वहीं वनडे में 1983 और 2011 वर्ल्ड कप जीता है. इस बार वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से र‍िटायरमेंट ले लिया।
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, व‍िराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्द‍िक पंड्या और मोहम्मद सिराज.
रिजर्व खिलाड़ीः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *