टीम इंडिया की फ्लाइट पर मचा बवाल

नई दिल्ली. टीम इंडिया ट्रॉफी उठाकर स्वदेश लौट रही है लेकिन भारत पहुंचने से पहले ही टीम इंडिया को ला रही एयर इंडिया की फ्लाइट पर बवाल मच चुका है। डीजीसीए ने उडान के लिए इस्तेमाल होने वाले विमान पर एयर इंडिया से स्पष्टीकरण मांग है। भारतीय समयानुसार इस फ्लाइट ने बुधवार की दोपहर 3 बजे से कुछ देर बाद बारबडोस से उडान भरी। अब यह भारतीय टीम के साथ 4 जुलाई को 6 बजे दिल्ली लैंड करेगी। बीसीसीआई द्वारा इस प्लेन की व्यवस्था की गई थी जिसे लेकर अब बखेडा खडा होता दिख रहा है।
डीजीसीए ने एयर इंडिया से मांगी रिपोर्ट
नगर विमानन महानिदेशालय ने टीम इंडिया को बारबडोस से लेने गए विमान को लेकर एयर इंडिया से पूरी रिपोर्ट मांगी। अधिकारियों द्वारा यह जानकारी दी गई। ऐसी खबरे है कि एयर इंडिया ने बारबाडोस में जो विमान तैनात किया था उसे मूल रूप से नेवार्क से दिल्ली के लिए निर्धारित उडान भरनी थी लेकिन अचानक प्लान बदला जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पडा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि डीजीसीए ने एयर इंडिया से रिपोर्ट मांगी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *