’नेता’ ने पुलिस चौकी में घुस सबइंस्पेक्टर में मारा थप्पड़, पुलिस ने भी जमकर पीटा

ग्वालियर. दुकान बंद कराने से नाराज नेता नाम युवक ने पुलिस चौकी में घुसकर जमकर हंगामा कर दिया। पुलिस जवानों व अधिकारियों से गाली गलौज की है। इतना ही नहीं एक सब इंस्पेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया और इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर जमकर लात घूसों से धुना है। घटना गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस चौकी में घुसकर पुलिस के जवानों की वर्दी फाडने व एसआई को चांटा मारने पर मामला दर्ज किया है। आरोपी को थाना ले जाते वक्त एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें आरोपी चिल्ला रहा है कि उसे चौकी में बंद कर बेरहमी से पीटा है।

सीएसपी लश्कर आयुष गुप्ता का कहना है कि पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के बारे में पता चला है कि वह शराब दुकान के पास ग्लास व नमकीन बेचता था। पुलिस ने उसकी अवैध दुकान हटाई, तो उसी से नाराज होकर अभद्रता की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *