मनोज खत्री ने संभागायुक्त का पदभार संभाला
ग्वालियर -भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री मनोज खत्री ने आज पूर्वान्ह में ग्वालियर संभाग आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया।
मनोज खत्री इससे पहले भोपाल में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थ थे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष-2008 बैच के अधिकारी हैं। पन्ना जिले के कलेक्टर सहित राज्य शासन के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का उन्हें अनुभव है।
