सहेली से मिलने गई थी लड़की, अचानक 8वीं मंजिल से गिरी, मौके पर हुई मौत
ग्वालियर. शहर में एक बडा मामला सामने आया है जहां एक 14 साल की नाबालिग लडकी की 8वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्र अपनी सहेली से मिलने उसके फ्लैट पर गई हुई थी। इसके कुछ देर बाद ही अचानक हादसा हो गया। जहां छात्रा ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
यह है पमरा मामला
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 14 साल की लडकी भिंड रोड पर स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपनी सहेली से मिलने गई थी। जहां कुछ देर बाद ही अचाकन वह 8वीं मंजिल से गिर गई। जहां मौके पर ही उसने दम तोड दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। यह मामला हत्या का है या सुसाइड का पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में लग गई है।
इधर पुलिस छात्रा की सहेली से पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि आखिरी वह क्यों मिलने आई थी। दोनों के बीच पहले से कोई विवाद तो नहीं था। ऐसे तमाम एंगलों से पुलिस इस मामले को देख रही है।
