पूर्व आईएएस अधिकारी बंगला छोड़कर 3 बीएचके फ्लैट में हुए शिफ्ट, एजुकेशन सिस्टम में बदलाव को लेकर निकालेंगे यात्रा
भोपाल. कई एकड़ में फैला सरकारी बंगला, 21 वर्ष की आईएएस की नौकरी छोड़कर 3 बीएचके फ्लैट में शिफ्ट हुए है। पूर्व आईएएस अधिकारी समान शेखर ने यह फैसला सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिये लिया है। वह 15 नवम्बर से प्रदेश में ‘‘समान शिक्षा जनयात्रा’’ शुरू करने जा रहे है। आईएएस अधिकारी के पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें वर्ल्ड बैंक से भी ऑफर मिला था। शेखर ने बताया कि नौकरी छोड़ने की वजह, यात्रा के उद्देश्य और स्कूली शिक्षा में जरूरी बदलावों पर जोर दिया है।
पूर्व IAS ने देश की दोहरी शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एक तरफ महंगे प्राइवेट स्कूल हैं, जो बेहतर सुविधाओं और शिक्षा का दावा करते हैं। दूसरी तरफ सरकारी स्कूल हैं, जहां गरीब और वंचित परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पातीं। ‘समान शिक्षा’ की अवधारणा इसी असमानता को खत्म करने के लिए है।
21 साल के प्रशासनिक अनुभव का हवाला देते हुए समान शेखर ने कहा, “सिर्फ बजट बढ़ाने से शिक्षा व्यवस्था नहीं सुधरेगी। इसके साथ बेहतर योजना बनाना और शिक्षकों, अभिभावकों तथा स्थानीय समुदाय में जिम्मेदारी का भाव विकसित करना भी जरूरी है।
