अमेरिका फ्लाइट्सों पर लगी रोक हटाई गयी, ट्रम्प प्रशासन बोला-यह साइबर हमला नहीं, बताई गिलिच असली वजह

नई दिल्ली. अमेरिका में शुक्रवार को एयरट्रैफिक कंट्रोल के संचार व्यवस्था में खराबी आने की वजह से फ्लाइट की उड़ानों का संचालन जो रोका गया था। अब उसे हटा लियागया है। इस रोक की वजह से अमेरिका में 13 हजार उड़ाने प्रभावित हुई थी। अमेरिका के परिवहन सचिव शॉन डफी ने बतायाकि उन्होंने समस्या की पहचान कर ली है। एयरस्पेस को खोल दिया गया है। अमेरिकी परिवनह सचिव ने यह भी स्पष्ट किया है कि एयरस्पेस खुलने के बाद ही सभी उड़ानें सामान्य नहीं होंगी। इसमें वक्त लगेगा। इन्हें धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों को एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी है।
रोक की वजह क्या थी
शॉन डफी ने बताया कि दोपहर 3.36 बजे देशभर के एयरट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स और ट्रकॉन में रडार और संचार प्रणालियों में गड़बड़ी सामने आई थी। इस वजह से रडार से मिलने वाले डेटा-विमानों के साथ संपर्क में परेशानी हो रही थी। ऐसे में स्थिति को देखते हुए तय सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत पूरे देश में ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया गया था। यानी विमानों का जमीन पर ही रोकने का आदेश दिया गया थां। डफी ने बताया कि उस वक्त 3500 से अधिक विमान हवा में थे। सभी ने निर्देशों का पालन किया और सुरक्षित लैंडिंग की।
