यमुना एक्सप्रेस पर बस में लगी आग और बस में थे सवार 40 यात्री

मथुरा – युमना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में अचानक जबरदस्त आग लग गयी। घटना में समय बसे में 40 यात्री सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गयी। बस दिल्ली से मध्यप्रदेश की ओर जा रही थी। रात को लगभग 2 बजे मथुरा के राया थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 110 के पास बस में यकायक आग लग गयी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
एक्सप्रेसवे पर हुए धमाका में 2 की मौत
आगरा. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रेवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। घटना में बस सवार 13 यात्री घायल हो गये। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खबर पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिये एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा में भजा गया। इनमें 3 यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बस में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की. बस में सवार सभी 40 यात्री सुरक्षित हैं. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: 6 राज्यों से जुड़ा बस का कनेक्शन!
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और आग पर काबू पा लिया. चालक की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *