जमीनी विवाद में चली गोली में अमित लोधी की मौत, पिता घायल नाजुक हालत में भर्ती कराया गया

ग्वालियर. जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया है। महाराज थाना इलाके में पदमपुर खेरिया गांव में 2 भाईयों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को जमकर फायरिंग हुई है। इसमें अमित लोधी की गोली लगने से मौत हो गयी है। जबकि उसके पिता कमलेश लोधी ही घायल हो गये है। उनके पैर में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था 4 माह पूर्व भी दोनों के बीच फायरिंग हुई थी।
रंजिश दो भाईयों के बीच
पदमपुर खेरिया निवासी कमलेश लोधी और उनके परिवार का गांव में ही रहने वाले भाई राजकुमार लोधी के परिवार से जमीन को लेकर झगड़ा है। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। झगड़ा बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कमलेश और उनके बेटे अमित को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली लगने से अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि कमलेश के पैर में गोली लगी है।
पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
मुख्यमंत्री के ग्वालियर आगमन से ऐन वक्त पहले हुई इस हत्याकांड की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
हत्या के बाद गांव में पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल कमलेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित ग्वालियर दौरे से ठीक पहले हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *