स्कूल बसें अधिग्रहण करने का कलेक्टर आदेश किया निरस्त, कलेक्टर ने एडीएम-आरटीओ को नोटिस दिया

ग्वालियर. कुलैथ में 13 नवम्बर को होने वाले किसान सम्मेलन सह पशु मेले के लिये निजी स्कूलों की बसें अधिग्रहित करने का आदेश निरस्त कर दिया है। अब शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। कक्षायें नियमित रूप से संचालित होंगी। कलेक्टर रूचिका चौहान ने विद्याथर््िायों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए आदेश निरस्त कराया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एडीएम सीबी प्रसाद और आरटीओ को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
स्कूल बसें अधिग्रहित मामले में बनी असमंजस की स्थिति
छरअसल, 13 नवंबर को कुलैथ में किसान सम्मेलन सह पशुमेले का आयोजन होना है। यहां हितग्राहियों को लाने-ले जाने के लिये क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ने निजी स्कूलों की बसों और अन्य वाहनों के अधिग्रहण का आदेश जारी कर दिया था। इससे स्कूल प्रबंधन और अभिभावक असमंजस में थे कि शुक्रवार को बच्चों के स्कूल आने जाने और पढ़ाई की व्यवस्था कैसे होगी। मामला कलेक्टर रूचिका चौहान के संज्ञान में आने पर उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियां किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होनी चाहिये। मेले में ग्रामीणों के आवागमन के लिये प्रशासन के पास पर्याप्त संख्या में अन्य वाहन उलब्ध है।
प्रारूप के आधार पर जारी हुआ था आदेश
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन अधिग्रहण के एक प्रारूप के आधार पर गलती से निजी स्कूलों की बसें लेने का आदेश जारी हो गया था। कलेक्टर के निर्देश पर अपर जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सीबी प्रसाद ने तत्काल प्रभाव से पहले जारी सभी अधिग्रहण आदेश निरस्त कर दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *