आरती शाह करेगी एनवीडिया की सीईओ का फैसला , जानिये कौन है आरती शाह

नई दिल्ली. दुनिया की सबसे बड़ी एआई कम्पनियों में शामिल एनवीडिया इन दिनों अपने सीईओ जेनसन हुआंग को लेकर बड़े विवादों में घिरी हैुं जेनसन हुआंग का अफेयर कथित चीनी जासूस से रहा है। इसे लेकर बवाल मचा है। इसके बाद खबर आई कि कम्पनी की ही एक महिला के साथ भी उनका अफेयर रहा है। ऐसे में अटकले है कि उन्हें कम्पनी से बाहनर किया जा सकता है।
कम्पनी के बोर्ड ने उनके खिलाफ सामने आई खबरों की स्वतंत्र जांच शुरू कराई है। अब इसे मामले में एक भारतीय मूल की महिला का नाम भी चर्चा में है। उनका नाम डॉ. आरती शाह है। वह एनवीडियो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सदस्य है। कम्पनी की 2 अहम समितियों में भी शामिल है। कभी भारत की गुजरात यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली आरती शाह ने अमेरिका की बड़ी कम्पनी ईली-लिली में करीब 27 साल काम किया है।
कौन है आरती शाह
डॉ. आरती शाह अमेरिका की दवा कम्पनी ईली-लिली की पूर्व सीनियर वाइस प्रेसीडेंट और चीफ इंफॉर्मेशन एंड डिजीटल ऑफीसर रह चुकी है। उन्होंने इस कम्पनी में लगभग 27 साल काम किया। उनका अनुभव सिर्फ दवाओं और फार्मा व्यापार तक नहीं है। उन्होंने साइबर सिक्योरिटी डेटा साइंस, डिजीटल हेल्थ और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भी बड़ी जिम्मेदारियां संभाली है।
आरती शाह ने भारत में गुजरात यूनिवर्सिटी से गणित और सांख्यिकी में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वह अमेरिका चली गयी। जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, रिवरसाइड से अप्लाइड स्टैटिस्टिंक्स में पीएचडी की है। उनकी पढ़ाई और करियर का सफर इस बात का उदाहरण है कि कैसे भारत में शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने अमेरिकी कार्पोरेट जगत में बड़े पद तक अपनी जगह बनाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *