दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले बम धमकी से हड़कंप, महापौर सचिवालय को उड़ाने की धमकी

इंदौर. सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को शहर में होने वाले लाइव कांसर्ट से पहले धमकियों का सिलसिला जारी है। गुरूवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय को बम से उडाने की धमकी मिली। ई-मेल के जरिए मिली यह तीसरी धमकी है। इससे पहले भी महापौर कार्यालय और एक स्कूल को बम से उडाने की धमकी मिल चुकी है।
धमकी भरा मेल मिलने की सूचना महापौर ने तुरंत पुलिस को दी। देर शाम बम निरोधक दस्ता महापौर सचिवालय पहुंचा और जांच शुरू की। करीब 45 मिनट चली जांच में सचिवालय में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। महापौर गुरूवार सुबह ही दिल्ली से लौटे है। उन्होंने बताया कि अंग्रेसी में लिखे इस मेल में महापौर सचिवालय बम से उडाने की धमकी दी गई थी। हमले इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। शाम करीब 6 बजे पांच सदस्यीय बम निरोधक दस्ता श्वान के साथ सचिवालय पहुंचा और जांच की।
शहर में कार्यक्रम होते रहना चाहिए हम देश प्रेमियों के समर्थन में है। शहर में कार्यक्रम होते रहना चाहिए। इंदौर पुलिस सक्षम है और अपना काम कर रही है। पुष्यमित्र भार्गव, महापौर इंदौर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *