फायरबॉल फैक्ट्री में जबरदस्त धमाके में 4 की मौत 6 बुरी तह से झुलसे, धमाके से आसपास की बिल्डिंगों पर गिरा मलबा

गुरूग्राम. हरियाणा के गुरूग्राम के दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया में फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में कल देर रात आग लग गयी। इसके बाद फैक्ट्री में जबरदस्त धमाके हुए है। जिसमें पूरा इलाका दहल गया। भीषण आग लगने से 6 लोग झुलस गये। वहीं, कंपनी में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड सहित 4 लोगों की मौत हो गयी। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। विस्फोटों के बाद आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कंपनी में विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकान तक हिल गये।

कंपनी में हादसे के बाद के PHOTOS…

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने बताया है कि फैक्ट्री में पडे कमीकल की वजह से विस्फोट हुए है। आपको बता दें कि फायरबॉल एक प्रकार का अग्निशामक यंत्र है। जो के आकार का होता है और इसका इस्तेमाल आग बुझाने के लिये किया जाता है।

घायलों को लेने मौके पर पहुंची एंबुलेंस।

पुलिस हिरासत में कंपनी का मालिक
घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी करण गोयल के अनुसार 6 लोग जख्मी है। उनमें से 2 लोग की हालत नाजुक है। हादसे के बाद पुलिस ने कंपनी के मालिक को हिरासत में ले लिया है। जांच में अगर कोई लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। डीसीपी ने बताया कि 10 व्यक्तियों के फंसे होने की खबर मिली थी। इनमें से 6 कंपनी में थे और बाकी 4 आसपास की कंपनी में थे। उन्हें निकालने के लिये एनटीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंची थी। अब रेस्क्यू ऑपरेशन भी खत्म हो चुका है।

हादसे के बारे में जानकारी देते DCP करण गोयल।
दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
जानकारी के अनुसार, यह हादसा अल सुबह करीब 2 बजे का है। दमकल विभाग के कर्मी रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया की कंपनी प्लॉट नंबर-200 टेक्नोक्रैट प्रोडक्टिव सॉल्यूशन में भीषण आग के बाद धमाके हो रहे हैं। इसके बाद दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
वहीं, इस वारदात के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया है कि फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग से रात भर धमाके होते रहे। धमाके इतने जोरदार थे कि आसपास के मकान-दुकान सब हिल गए। धमाकों से आसपास के 200 से 500 मीटर की दूरी पर बनी कंपनियों में भी नुकसान हुआ है।

धमाके के समय आसपास के इलाके में बिजली चली गई और इमारतें हिल गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *