दतिया के रतनगढ़ में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; दो महिलाओं की मौत

दतिया के रतनगढ़ में शनिवार को ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। कई ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया रहा है। इस हादसे में गायत्री रामसेवक शाक्य 40 साल और मीरा देवदास कोरी 60 साल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
दतिया के भगुवापुरा थाना अंतर्गत चारोखरा गांव के पास रतनगढ़ माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली शनिवार दोपहर पलट गई। हादसे में कुल 18 लोग घायल हुए हैं। वहीं 6 लोगों को प्राथमिक उपचार कर सेवढ़ा अस्पताल से दतिया जिला अस्पतला रेफर किया है। घायलों में महिला बच्चे भी शामिल हैं। यह दुर्घटना ट्रैक्टर का अगला टायर निकल जाने से हुई।
पुलिस के मुताबिक, थरेट कस्बा के पड़वी गांव निवासी लगभग 25 लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर, रतनगढ़ माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर का अगला टायर निकल गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा पलटा। इस हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने राहगीरों की मदद से सेंवढ़ा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 6 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है। यहां उनका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *