मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक की बैठक कंपनी मुख्यालय इंदौर में संपन्न हुए
ग्वालियर.मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमि. के प्रकाश सिंह चौहान, मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन के साथ मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश कोषाध्यक्ष आरके कौशिक , प्रदेश उपाध्यक्ष एनके यादव, प्रदेश महामंत्री विद्याकांत मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री अरूण कुमार तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री एवं इंदौर शाखा अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप मिश्रा, प्रदेश मंत्री एवं उज्जैन शाखा अध्यक्ष संजय प्रजापति , रतलाम शाखा अध्यक्ष जय भूरिया, नागदा शाखा अध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापति ने सर्वप्रथम संगठन के रीतिनीति के अनुसार मुख्य महाप्रबंधक को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया तत्पश्चात निम्न लिखित श्रमिक सस्याओं के संबंध में सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया ।
EPF/NPS कटोत्रा
कंपनी अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों के वेतन से वर्षों से EPF/NPS कटोत्रा एवं संबंधित राशि जमा किए जाने की प्रक्रिया लंबित है। अतः संविदा नीति 2023 के प्रावधानों के अनुरूप NPS कटोत्रा एवं जमा करने के संबंध में तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।
जोखिम भत्ता (आउटसोर्स तकनीकी कर्मचारी)
ऊर्जा विभाग मध्य प्रदेश शासन के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुरूप कंपनी अंतर्गत कार्यरत पात्र आउटसोर्स तकनीकी कर्मचारियों को जोखिम भत्ते का लाभ प्रदान किया जाए। सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा प्रदेश महामंत्री विद्याकांत मिश्रा ने की तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई बैठक पर आभार प्रदेश कोषाध्यक्ष आर के कौशिक जी ने व्यक्त किया ।
