कब्रिस्तान में ज्वेलरी का बंटवारा कर रहे थे अंतरराज्यीय बदमाश, तभी पुलिस ने दबोचा

ग्वालियर. शहर में देवी देवीताओं के दिव्य दर्शन और अंधविश्वास का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गैंग मुरार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दिल्ली-यूपी के हापुड़ निवासी 5 आरोपियों को शुक्रवार को एक कब्रिस्तान की झाडि़यों से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वहां छिपकर ठगी के जेवरों का बंटवारा कर रहे थे। आरोपियों से ग्वालियर की 4-5 वारदातों के अलावा देश के कई राज्यों में हुई ठगी की घटनाओं का खुलासा किया है।
क्या है मामला
लक्ष्मी देवी शाक्य निवासी मुरार की 11 नवम्बर बुधवार की सुबह बारादरी चौराहे के पास से निकल रही थी। इसी बीच 5 युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उन्हें देवी-देवताओं के दिव्य दर्शन का झांसा दिया और भगवान के क्रोधित होने का डर दिखाया। इससे बुजुर्ग महिला घबरा गयी। आरोपियों ने इसी का लाभ उठाकर उनसे सोने के कान के टॉप्स (चेन सहित) मंगलसूत्र जैसा कि सोने का पैंडल (लाल मोतियों की माला समेत) उतरवा लिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। महिला की शिकायत पर मुरार थाने में केस दर्ज किया गया था।
दिल्ली की एक ही कॉलोनी के रहने वाले हैं 4 आरोपी
पकड़े गए आरोपियों में आलम शाह उत्तर प्रदेश के हापुड़ का रहने वाला है। वहीं, मोहिन खान, सौरब इकबाल, निराज खान और राशिद शाह दिल्ली के भलस्वा डेरी स्थित कलंदर कॉलोनी के निवासी हैं। पुलिस अब आरोपियों से शहर में हुई ठगी की अन्य वारदातों के संबंध में सख्ती से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *