दिनदहाडे महिला की लाठी से बेरहमी से पिटाई वीडियो वायरल, 4 लोगों ने पकड़ा और एक डंडे बरसाता रहा, महिला चींखती रही किसी ने नहीं बचाया
धार. एमपी के धार में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला को सरेआम लाठी से पिटाई की जा रही है। महिला चींखती है चिल्लाती है। लेकिन कोई उसे बचाने आगे नहीं आता। लोग तमाशबीन बने रहते हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 4 लोग महिला को पकड़े हुए है और एक शख्स उसकी लाठी से पिटाई कर ाहा है। वह एक के बाद एक कई बार उसे लाठी से मारता है। लोग घटना का वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। खास बात यह है कि महिला को पीटने वाले आरोपियों में गांव का सरपंच भी शामिल है। पुलिस ने नूरसिंह पिता आमसिंह भूरिया नाम के इस सरपंच का गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दूसरे आदमी के साथ कहीं चली गयी थी महिला
ऐसा बताया जा रहा है कि महिला की शादी हो चुकी है। उसके बच्चे भी है। बावजूद वह किसी दूसरे मर्द के साथ कहीं चली गयी थी। जब दोनों पक्षों में बातचीत हुई ता वह व्यक्ति महिला को फिर से गांव छोड़कर चला गया। महिला के लौटने पर गांव के सरपंच और अज्ञात लोगों ने सरेआम उसके साथ मारपीट की। टांडा पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयडिया ने बताया कि पीडित महिला के बयान के आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। वीडियो में दिख रहे आरोपियों के अलावा भी जो लोग इस मामले में शामिल है उन्हें पकड़ने के लिये टीम भेजी गयी है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर 4 आरोपियों को चिन्हित किया है। उनकी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।
