MP में मानसून की एंट्री, ग्वालियर में 4 दिन बाद होगी धमाकेदार बारिश

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है, इसके असर से ग्वालियर शहर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई है। 2 दिन में 50 मिमी तक पानी बरस चुका पानी है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। अब मौसम विभाग ने यहां 24 जून को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
अरब सागर और बंगाल की खाडी से आ रही नमी के कारण प्री मानसून की बारिश चंबल संभाग पर मेहरबान रही। शुक्रवार को मध्य प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। जिसके असर से पांच दिन पहले तक ग्वालियर चंबल अंचल बारिश के लिए तरस रहा था। दो दिन में औसत से ज्यादा बादल बरस गए। जून में सूखे जैसी स्थिति नहीं रही। ग्वालियर में औसत बारिश का आधा कोटा पूरा हो गया।
28 को ग्वालियर में शुरू होगी बारिश
जून के 8 दिन शेष है, इन आठ दिनों में ग्वालियर में 50 मिमी बारिश की संभावना है, क्योंकि 24 को फिर से आंधी व बारिश आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि यहां 28 जून को मानसून दस्तक दे सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *