ग्वालियर में किसान ने गोली मारकर सुसाइड किया

ग्वालियर. बहोडापुर इलाके में रहने वाले किसान ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है क्योंकि अभी स्वजनों से भी बात नहीं हो सकी है। किसान ने आत्महत्रूा करने से कुछ देर पहले ही नाश्ता किया था फिर अचानक गोली मार ली। पुलिस ने बंदूक जब्त कर ली है। मृतक के शव को पास्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। पुलिस ने मोबाइल भी जब्त किया है जिससे यह पता लग सके कि उसने किस-किससे फोन पर बात की। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
मूल रूप से दतिया के भांडेर स्थित सालौन के रहने वाले ब्रिजेंद्र सिंह पुत्र रामस्वरूप राजपूत उम्र 44 साल किसान थे। उनका बेटा नीट की तैयारी कर रहा है। बेटे को पढाने के लिए वह उसे ग्वालियर लेकर आए। वह ग्वालियर के बहोडापुर स्थित सूर्यनगर में किराये से रह रहे थे। यहां पत्नी और बेटा रहता था। ब्रिजेंद्र सुबह जागे और इसके बाद नाश्ता किया। पत्नी और बेटे दूसरे कमरे में थे जबकि वह अलग कमरे में थे। सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अपनी 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।
गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी और बेटा दौड़कर गए। चीख सुनकर पड़ोसी भी आ गए, फिर पुलिस को सूचना दी गई। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर फोर्स के साथ यहां पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आत्महत्या क्यों की।

घटनास्थल को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल करती पुलिस।
घटनास्थल को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल करती पुलिस।

सात साल पहले बेटे को पढ़ाने आए थे ग्वालियर

किसान सात साल पहले पत्नी और इकलौते बेटे को लेकर वह ग्वालियर आया था। यहां उसने बेटे को शिवपुरी लिंक रोड स्थित एक बड़े स्कूल में दाखिला दिलाया था। सूर्य विहार कॉलोनी में मकान किराए पर लिया था।

पुलिस ने कहा-सुसाइड के वजह साफ नहीं
बहोड़ापु़र थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर का कहना है कि एक युवक ने खुद को गोली मार कर जान दी है। अभी पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने आत्महत्या की है। मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

किसान ने गोली मारकर आत्महत्या की है। कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पत्नी और अन्य स्वजनों से बात नहीं हो पाई। स्वजनों से बात होने के बाद कारण सामने आ सकेगा।
अखिलेश रैनवाल, एएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *