1.30 करोड़ लाड़ली बहना में से 6 लाख को ही मिलेंगे रुपए

भोपाल. केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश मं डबल इंजन की सरकार से लोगों की उम्मदें बढ गई है। मोहन सरकार के 100 दिन के रोडमैप के चुनौतियां भी सामने आ गई है। इनमें सबसे बडी चुनौती प्रदेश की 1.30 करोड लाडली बहना को घर देने की है। रोडमैप के अनुसार कुल बहनों में से औसतन 6.50 लाख को 100 दिन में घर देना है। यह आसान नहीं है। इस राह में सरकार के सामने बजट से लेकर क्रियान्वयन तक कई चुनौतियां है। इनसे जूझकर ही सरकार वादे पूरे रक सकेगी।
अपनाने होंगे ये चरण
1-1.30 करोड़ लाड़ली बहना में से सबसे पहले 6.50 लाख का चयन करना होगा। सितंबर 2023 में आए आवेदनों और अब तक के रजिस्ट्रेशन में से स्क्रूटनी करनी होगी।
2- चयनित के लिए आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। 100 दिन में घर बनाना आसान नहीं, लेकिन पूरे होने की कगार पर आ सकता है। इसलिए एक साथ सभी जगह काम शुरू करना होगा।
3- विधानसभा या ब्लॉक के आधार पर हितग्राही का चयन कर शुरुआत हो सकती है। 6.50 लाख हितग्राही के लिए 230 विधानसभा के आधार पर निर्माण कार्य शुरू हो और आवंटन भी हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *